गर्भावस्था में पेट टाइट क्यों हो जाता है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 15:33

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को पेट और पेल्विक एरिया में काफी दबाव महसूस होता है और इस कारण से उनका पेट भी टाइट रहता है। पेट टाइट रहने से सिर्फ गर्भवती महिला को ही परेशानी नहीं होती है, बल्कि यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी काफी हानिकारक हो सकता है।

पहली तिमाही में पेट टाइट होने के कारण

स्वास्थ्य से संबंधित वेबसाइट हेल्थ लाइन के मुताबिक पहली तिमाही में गर्भ धीरे-धीरे विकसित हो रहा होता है, मतलब गर्भाशय फैलता है और बढ़ता है। इस दौरान पेट टाइट महसूस हो सकता है। लेकिन यदि इस दौरान पेट में दर्द के साथ उसका टाइट होना मिसकैरेज का सबसे बड़ा संकेत हो सकता है। ऐसा आमतौर पर प्रेगनेंसी के 12वें सप्ताह से पहले महसूस हो सकता है। इस दौरान गर्भपात के लक्षण नजर आ भी सकते हैं और कई बार नहीं भी नजर आते हैं।

गर्भपात के लक्षण

पेट का टाइट होना
पेट में जकड़न या ऐंठन
पीठ के निचले हिस्से में दर्द या ऐंठन
स्पॉटिंग या ब्लीडिंग
योनि से तरल पदार्थ का निकलना

गर्भपात किन कारणों से होता है, उस बारे में स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है, लेकिन ये निम्न कारण जरूर हो सकते हैं – भ्रूण के साथ जेनेटिक समस्याएं, डायबिटीज संक्रमण, थायराइड रोग, गर्भाशय ग्रीवा की समस्या पेट में गैस या कब्ज की भी शिकायत के कारण भी पेट में कसाव महसूस हो सकता है। इसके अलावा पहली तिमाही में बढ़ते भ्रूण के चलते गर्भाशय के आकार में भी वृद्धि होती है। ऐसे में लिगामेंट्स और टिश्यू में खिंचाव के कारण पेट में ऐंठन व दर्द हो सकता है। पेट टाइट महसूस हो सकता है।

दूसरी और तीसरी तिमाही में पेट का टाइट होना

दूसरी तिमाही में पेट टाइट होने का मुख्य कारण गर्भाशय का आकार बढ़ना हो सकता है। दूसरी तिमाही में पेट का टाइट होना या पेट में दर्द होना समय से पहले डिलीवरी का भी संकेत हो सकता है।

तीसरी तिमाही में गर्भवती महिलाओं का पेट का टाइट होना व पेट में दर्द होना प्रसव का संकेत हो सकता है। इसे लेबर पेन कहा जाता है। यह दर्द लगातार तेज होता जाता है। इसके अलावा ब्रैक्‍सटन हिक्‍स कॉन्‍ट्रैक्‍शन की समस्या भी हो सकती है। इस स्थिति में लेबर की तरह ही दर्द उठता है, लेकिन यह उससे अलग है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info